पंजाब

अवैध बायोमेडिकल रीसाइक्लिंग रैकेट का खुलासा

अस्पतालों से निकलने वाला संक्रमित कचरा पहुंच रहा था कबाड़ मंडियों तक

पंजाब : पंजाब में अवैध बायोमेडिकल कचरा रीसाइक्लिंग का एक चौंकाने वाला मामला( बायोमेडिकल रीसाइक्लिंग रैकेट) सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि अस्पतालों और ब्लड बैंकों से निकलने वाला खतरनाक(रीसाइक्लिंग रैकेट )मेडिकल कचरा नियमों के अनुसार नष्ट करने के बजाय अवैध गोदामों और कबाड़ नेटवर्क तक पहुंचाया जा रहा था। यही कचरा बाद में रिसाइकिल होकर सस्ते खिलौनों, प्लास्टिक उत्पादों और मेडिकल उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने की आशंका है।

मेडिकल कचरे को पहले गोदामों में जमा किया जाता था और फिर स्क्रैप डीलरों (रीसाइक्लिंग रैकेट )के माध्यम से बड़े कबाड़ बाजारों तक पहुंचाया जाता था।स्थानीय लोगों ने भी इलाके में बदबू और असुरक्षित माहौल को लेकर चिंता जताई है। अवैध रीसाइक्लिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button