पंजाब

निरमंड बीडीसी चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला,१५ वार्डों में ५४ प्रत्याशी मैदान में

तेज हुआ प्रचार अभियान,राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म

Punjab:रामपुर बुशहर के विकास खंड निरमंड में ब्लॉक समिति चुनाव (निरमंड बीडीसी चुनाव  )को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब १५ वार्डों में कुल ५४ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव में बाड़ी और ब्रो वार्ड सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों वार्डों में ६-६ उम्मीदवार मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।

नाम वापसी के बाद अब सभी उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान (निरमंड बीडीसी चुनाव  )पूरी तरह तेज कर दिया है।चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार विकास, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button