हरियाणा ने HIV नियंत्रण के लिए 47 करोड़ की योजना बनाई, ‘फैमिली टेस्टिंग’ पर जोर
रोकथाम, समय पर जांच और डिजिटल निगरानी के जरिए संक्रमण पर काबू पाने की रणनीति
चंडीगढ़, 4 अप्रैल:हरियाणा सरकार ने एचआईवी/एड्स के नियंत्रण के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 47.16 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना में उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम, जागरूकता और समय पर जांच को प्राथमिकता दी गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बहु-स्तरीय रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सरकार अब केवल उपचार तक सीमित नहीं रहकर संक्रमण की प्रारंभिक पहचान और नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
योजना के तहत पंचकूला में दूसरी वायरल लोड लैब स्थापित की जा रही है, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में नई सीडी4 मशीनें स्थापित कर मरीजों की निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है।ग्रेनेड हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासासरकार ने ‘फैमिली टेस्टिंग’ को इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के साथ उनके जीवनसाथी की भी एचआईवी और सिफिलिस जांच की जाएगी, ताकि संक्रमण का समय रहते पता लगाया जा सके और इसके प्रसार को रोका जा सके।
राज्य ने प्रति वर्ष लगभग 12 लाख परीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीजों को एसएमएस और वॉइस संदेश के जरिए उपचार और जांच से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे उपचार की निरंतरता सुनिश्चित हो सके।सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 95-95-99 लक्ष्य हासिल करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, उन्हें उपचार से जोड़ना और वायरस को नियंत्रित करना शामिल है।
इस मिशन को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को भी शामिल किया गया है, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा सकें।




