main slideअंतराष्ट्रीयअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

ग्रेनेड हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा

विदेश से चल रहा था आतंकी नेटवर्क, पुर्तगाल-जर्मनी से मिल रहे थे निर्देश

Punjab:चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के संयुक्त ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बलविंदर लाल उर्फ शमी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रुबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजीत शर्मा शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और .30 बोर के 15 कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे मॉड्यूल को ISI का समर्थन प्राप्त था।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपियों ने हथियारों की सप्लाई और हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए एक संगठित नेटवर्क तैयार किया था।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button