जखौआ में निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग

कुरावली। विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जखौआ में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी मानक के विपरीत बनाई जा रही है। ठेकेदार पर घटिया एवं कम मात्रा में निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। जिसमें निर्माण कार्य के सक्षम अधिकारी से जांच कराए जाने व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताये कृषि आय बढ़ाने के उपाय
ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जखौआ के ग्राम प्रधान केपी सिंह ने आरोप लगाते हुये बताया कि पानी टंकी के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कच्ची पीला ईट का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं बालू और सीमेंट का अनुपात 1:12 प्रयोग किया जा रहा है। चिनाई में नदी और डस्ट बालू का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है जब गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत ठेकेदारों से की गई तो वह आग बबूला हो गया। तथा उसने इसी तरह कार्य करने की चेतावनी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण से मांग की है कि ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे टंकी निर्माण कार्य की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाए। जिससे टंकी का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो सके। इस मौके पर शैतान सिंह, सरमन सिंह, धीरी सिंह, नवल किशोर, विनोद कुमार, छेदालाल, श्यामबाबू, मोतीलाल, रामनाथ बाबा, मंगलसिंह, जोगराज सिंह, रविन्द्र सिंह, सुखवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने ठेकेदार पर पानी की टंकी में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से ठेकेदार पर कार्यवाही करने की मांग की है।





