प्रमुख ख़बरेंबिहार

लालू प्रसाद ने मजार पर की चादरपोशी!

Bihar:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना लौट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार अपने घर से बाहर निकले हैं। शुक्रवार की शाम लालू प्रसाद राबड़ी आवास से निकल कर सीधे पटना हाईकोर्ट के पास शहीद सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंचे। मजार पर उन्होंने चादरपोशी की। इस दौरान मजार के पास राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पीड़ राजद के प्रदेश प्रवक्ता की मानें तो लालू प्रसाद ने मजार पर चादरपोशी कर देश और राज्य में शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। उनके साथ चादरपोशी की दुआ में मौलाना अजमतुल्लाह, मौलाना शकील अहमद समेत कई राजद समर्थक मौजूद थे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button