धर्म - अध्यात्म

 राशिफल 22 अगस्त 2025 (राशिफल) 

राशिफल   (राशिफल)   22 अगस्त 2025

मेष
कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे। दिन उपलब्धियों और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी काम की सराहना करेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृषभ
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन लाभ की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है।

मिथुन
नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। दिन उत्साह और प्रगति लेकर आएगा। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और नया प्रोजेक्ट सफल होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें।

कर्क
रिश्तों में सुधार होगा और प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। दिन भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ चुनौती मिल सकती है लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता जरूर मिलेगी।

सिंह
करियर में उन्नति होगी और कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। दिन सफलता और सम्मान लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा।

कन्या
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी।दिन अनुकूल और प्रगति दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

तुला
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।दिन भाग्यवृद्धि का है। व्यापारियों के लिए साझेदारी फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
निवेश से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान हो सकती है।

धनु
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। दिन आत्मविश्वास और सफलता से भरपूर रहेगा।उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

मकर
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।दिन विशेष लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदे का रहेगा।

कुंभ
करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य से सब ठीक हो जाएगा।मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है।

मीन
शिक्षा, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।दिन उत्साह और सफलता लेकर आएगा। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button