उत्तर प्रदेश
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विचार सूचक
ब्यूरो रिपोर्ट,राजू गोस्वामी
फतेहपुर:हरियाणा थाना क्षेत्र के बहरामपुर नाका पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर नाका निवासी हीरालाल विश्वकर्मा की 50 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी बुधवार की शाम किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रही थी l तभी ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई l घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
|
ReplyForward
|