उत्तराखंड

श्रद्धांजलि – : परिवार की ओर से शहीदों को शत–शत नमन ! दौनिक विचार सूचक ( स संपादक शिवाकांत पाठक )

न क़ोई धर्म न ही क़ोई जाति, और न ही मन में किसी प्रकार की क़ोई भी राजनीति,, बस सिर्फ एक जज्बा वतन परस्ती का, अपने परिवार या बच्चों के लिए नहीं अपितु देश के लिए मर मिटने का हौसला रखने वाले शूरवीर, अमर शहीदों की शहादत को हम सभी दैनिक विचार सूचक,, वी एस इंडिया न्यूज़ सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त परिवार हरिद्वार उत्तराखंड कोटि कोटि नमन करता है और करता रहेगा |

पुलवामा के वीर शहीद केवल नाम नहीं, वे भारत की वह अमर गाथा हैं जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान हमारी सांसों में बसे कर्तव्य, साहस और मातृभूमि के प्रति प्रेम का जीवंत प्रतीक है। उनकी वीरता को नमन, उनके त्याग को प्रणाम। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के 40 वीर सपूतों को आज पूरा देश उनकी 7वीं बरसी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, दैनिक विचार सूचक, वी एस इंडिया न्यूज़ परिवार हरिद्वार उत्तराखंड की ओर से शहीद जवानों को शत्-शत् नमन।

आत्मघाती हमले में 40 जवानों की गई जान

एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को विस्फोटकों से लदी गाड़ी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस से टकरा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोग गुस्से में थे। कुछ दिनों बाद आतंकियों के खिलाफ भारत ने जवाबी हमला किया, जिसे ‘बालाकोट एयरस्ट्राइक’ के नाम से जाना जाता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button