लखनऊ

दो दिवसीय युवा महोत्सव उड़ान का भव्य शुभारंभ , खुन खुन जी गर्ल्स महाविद्यालय में थीम युवा शक्ति के साथ हुआ आगाज़ !

लखनऊ -:  खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में विज्ञान फाउंडेशन एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दो-दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालयीय युवा महोत्सव उड़ान 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। थीम ‘युवा शक्ति’ थी। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि असीम अरुण, राज्य मंत्री, समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनो अतिथियों द्वारा गुब्बारे उडाकर एवम दीप प्रज्ज्वलन द्वाराकिया गया। 10 से अधिक महाविद्यालयों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सांस्कृतिक क्लब ‘कलायनम’ द्वारा रंगोली, मेहंदी, फेस पेंटिंग व डिजिटल पोस्टर तथा खेल क्लब ‘क्रियायनम’ द्वारा चेस, कैरम, पंजा लड़ाना, रस्साकशी व कबड्डी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि असीम अरुण ने छात्राओं मे खेल भावना पर जोर देते हुए कहा कि जीत हारने वाले को प्रेरित करे और हार जीतने वाले को सिखाए। उन्होंने प्राचार्या डॉ अंशु केडिया की मांग पर महा विद्यालय मे ई लाइब्रेरी खोलने पर सहमति दी जिसके लिए कंप्यूटर लैब स्थापित करवाने का आश्वसान दिया l क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डाo अश्वनी मिश्र जी ने स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए व्यक्तित्व मे मेहनत, लगन और नैतिक मूल्य समाहित करने हेतु प्रेरित किया जिसके लिए महापुरुषों के उदाहरण भी दिये l
साथ ही छात्राओं को रचनात्मक बनने और नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान फाउंडेशन की ओर से श्री संजय प्रताप सिंह तथा प्रबंध समिति की ओर से श्री निरंजन शर्मा उपस्थित रहे। संयोजक प्रो. चेतना सामंत तोमर (खेल) व विजेता दीक्षित (सांस्कृतिक) रहीं। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। यूथ फेस्ट मे 04 जिलों की किशोरियां सम्मिलित हुई l

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button