बडी खबरें
शगुन की रस्म के अगले ही दिन लड़की वाले शादी से ही मुकर
शाम को लड़की पक्ष ने फोन कर शादी से किया मना

पंजाब :लड़का-लड़की की शादी घरवालों की मंजूरी से तय हुई थी। शादी से पहले शगुन की रस्म हुई, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शगुन की रस्म के अगले ही दिन लड़की वाले शादी से ही मुकर गए। उन्होंने लड़के वालों को साफ मना कर दिया कि वह अपनी बेटी की शादी उनके बेटे के साथ नहीं करेंगे। घटना तरनतारन की है।बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद दोनों परिवार थाना सिटी तरनतारन पहुंचे और पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





