उत्तर प्रदेश

झंझारपुर से 11 एवं 18 मई, 2026 दिन सोमवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा !

गोरखपुर -: ( 10 मई, 2026 ) – : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 09047/09048 उधना-झंझारपुर-सूरत वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 10 एवं 17 मई, 2026 दिन रविवार को तथा झंझारपुर से 11 एवं 18 मई, 2026 दिन सोमवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।  09047 उधना-झंझारपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 एवं 17 मई, 2026 दिन रविवार को उधना से 05.00 बजे प्रस्थान कर सायण से 05.47 बजे, भरुच से 06.02 बजे, वडोदरा से 07.19 बजे, गोधरा से 08.26 बजे, दाहोद से 09.26 बजे, रतलाम से 11.06 बजे, कोटा से 15.00 बजे, सवाई माधोपुर से 16.17 बजे, गंगापुर सिटी से 17.07 बजे, बयाना से 18.12 बजे, ईदगाह आगरा से 20.32 बजे, टूण्डला से 21.57 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.27 बजे, मानक नगर से 02.32 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.22 बजे, गोंडा से 05.29 बजे, बस्ती से 07.01 बजे, गोरखपुर से 08.41 बजे, नरकटियागंज से 12.20 बजे, रक्सौल से 13.05 बजे, सीतामढ़ी से 15.10 बजे, शिशो से 16.55 बजे तथा सकरी से 17.52 बजे छूटकर झंझारपुर 19.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 09048 झंझारपुर-सूरत ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 11 एवं 18 मई, 2026 दिन सोमवार को झंझारपुर से 21.00 बजे प्रस्थान कर सकरी से 21.52 बजे, शिशो से 22.45 बजे, दूसरे दिन सीतामढ़ी से 00.20 बजे, रक्सौल से 02.05 बजे, नरकटियागंज से 02.50 बजे, गोरखपुर से 07.10 बजे, बस्ती से 08.42 बजे, गोंडा से 10.22 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.19 बजे, मानक नगर से 14.04 बजे, कानपुर सेंट्रल से 16.14 बजे, टूण्डला से 19.59 बजे, ईदगाह आगरा से 21.19 बजे, बयाना से 23.39 बजे, तीसरे दिन गंगापुर सिटी से 00.44 बजे, सवाई माधोपुर से 01.31 बजे, कोटा से 02.56 बजे, रतलाम से 06.50 बजे, दाहोद से 08.22 बजे, वडोदरा से 10.32 बजे, भरुच से 11.42 बजे तथा सायण से 12.19 बजे छूटकर सूरत से 12.39 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, पैंट्री कार का 01, शयनयान श्रेणी के 08 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button