चीन के सिचुआन में भूकंप से भीषण तबाही, अबतक 46 लोगों की मौत !
सोमवार की दोपहर चीन के सिचुआन में आए 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. भूकंप से अबतक 46 लोगों की मौत की खबर है. कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
बड़ी-बड़ी इमारतें हुईं जमींदोज
चीन में सोमवार को सिचुआन प्रांत में 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया. भूकंप इतना जोरदार था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें भी भूकंप के झटके को सहन नहीं कर सकीं और पल भर में जमीदोज हो गईं. सिचुआन में भूकंप से हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक कहीं इमारतों का मलबा नजर आ रहा है तो कहीं सड़कों पर दरारें पड़ी दिख रही हैं. जगह-जगह से चट्टानें भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं . इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबने की खबर है.

सोमवार की दोपहर में आया था भूकंप
बीजिंग के समयानुसार भूकंप सोमवार की दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया था. अचानक से आए भूकंप से चारों तरफ हलचल मच गई. लोग घरों से निकलकर भागने लगे. बड़ी-बड़ी इमारतें धराशायी हो गईं तो वहीं बिजली के खंभे टूटकर गिर गए जिससे कई हजार घरों में बिजली गुल हो गई.
नेपाल में आज अहले सुबह 5:26 बजे हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके राहत और बचाव के लिए करीब फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं. इसके साथ 50 सदस्यीय आपातकालीन बचाव दल भी भी तैनाती कर दी गई है. राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है. चीन के दक्षिणी पश्चिमी इलाके सिचुआन प्रांत की लुडिंह काउंटी में 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया. इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (वरॅर) ने दी थी. भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर केंद्रित था.





