uncategrized
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर
झांसी -: ( 04 नवम्बर, 2026 )- : राज्य सरकार ने झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण की तैयारियों को गति देने के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के लिए निर्धारित 50,000 लाख रुपये के बजटीय प्रावधान में से यह राशि जारी की गई है। इससे एक्सप्रेसवे के राइट ऑफ वे में आने वाली बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों, बिजली के खंभों, सरकारी स्कूलों और नलकूपों सहित अन्य बाधाओं को हटाने से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस सम्बन्ध में अवस्थापना विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जारी धनराशि का उपयोग केवल परियोजना के लिए स्वीकृत कार्यों और निर्धारित लागत सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा।




