डेरा ब्यास में 21 जून को आयोजित होगा सत्संग भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
20 जून को होंगे कार दर्शन, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगा विशेष समागम
Punjab: राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। डेरा ब्यास में 21 जून, रविवार को सत्संग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। डेरा प्रबंधन की ओर से संगत को इस धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भंडारे से एक दिन पहले यानी 20 जून, शनिवार को (डेरा ब्यास)कार दर्शन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 21 जून को होने वाला सत्संग भंडारा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। इस दौरान प्रश्नोत्तर (सवाल-जवाब) का कोई विशेष सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि इन दिनों विभिन्न राज्यों में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के डेरा ब्यास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए समागम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां किए जाने की उम्मीद है।
धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। यह समागम राधा स्वामी सत्संग ब्यास के वार्षिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल होते हैं।





