उत्तर प्रदेश

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की !

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमाया. शुक्रवार को आए नतीजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा. तीनों ही पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार पहले राउंड से ही रुझानों में आगे चल रहे थे. एनएसयूआई प्रत्याशी को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली. इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले NSUI को एक पद का नुकसान हुआ है. संगठन से अध्यक्ष पद भी चला गया.|

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button