रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़ !
गोरखपुर -: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 02 सितम्बर, 2025 को गाड़ी सं0 55337 के दो यात्रियों द्वारा 09 वर्ष की नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में पा़कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मथुरा को सौंपा गया, जिसे पूछताछ के उपरान्त 03 सितम्बर, 2025 को राजकीय बालगृह, मथुरा को सुपुर्द किया गया।
मानवीय सहायता के अन्तर्गत 03 सितम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बलिया द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 15716 में एक घायल यात्री जिसका पैर प्लेटफार्म पर रगड़ गया था, को ईलाज हेतु ट्रामा सेन्टर बलिया में भर्ती कराया गया व उसकी सूचना घायल यात्री के परिजनों को दिया गया। 02 सितम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म पर महिला यात्री का छूटा पिट्ठू बैग मिलने पर ऐशबाग पोस्ट पर जमा कराया गया। 03 सितम्बर, 2025 को महिला यात्री के भाई के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त पिट्ठू बैग सुपुर्द किया गया।
