Punjab News:5 दिन बाद मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
जलालपुर से लापता युवक का शव पंचायत भवन के बाथरूम से बरामद, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
टांडा उड़मुड़: पांच दिनों से लापता चल रहे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी(Punjab News) फैल गई। युवक का शव गांव अवाण घोड़ेशाह में स्थित पंचायत परिसर के एक बाथरूम से मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव के रूप में हुई है, जो 3 जून की शाम (Punjab News)से अपने घर से लापता था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार, युवक को आखिरी बार दो युवकों के साथ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
शव मिलने की खबर से परिवार सदमे में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।





