प्रमोद सिंह राजन जी पार्षद निशातगंज लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए !

आज राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में, विकसित भारत: नवोन्मेष कार्यक्रम 2025 का सजीव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री प्रमोद सिंह राजन जी पार्षद निशातगंज लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया । मुख्य अतिथि महोदय ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों को संबोधित करते हुए विकसित भारत में अपनी भूमिका , विचारों और प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि महोदय श्री प्रमोद सिंह जी ने विधालय में पानी की एक टंकी ,5विधुत पोल , एवं विधालय में जलभराव से बचाव के लिए कंक्रीट की सड़क देने के साथ साथ साफ-सफाई केलिए योगदान करने की घोषणा की ।
विधालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत : नवोन्मेष कार्यक्रम 2025पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों का आवाहन करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने और विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प दुहराया।। इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रीति श्रीवास्तव एवं सत्यम् शिवम् सुंदरम् ने किया तथा उपप्रधानाचार्य द्वय श्रीमती आशा पांडेय एवं श्रीमती कमलेश चौहान के अतिरिक्त आशुतोष गौतम , विश्व प्रकाश मौर्य, अमृत प्रकाश , शिव बालक यादव , श्रीमती अनुपम गौतम,मंजू यादव , ज्योति द्विवेदी, श्रुति उप्रेती , स्वतंत्र कुमार गुप्ता , हरिओम गुप्ता सहित विधालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।