रायबरेली

पुलिस अफसर भी नहीं बचे हैकर्स से : इंस्पेक्टर के खाते से 1.84 लाख साफ !

रायबरेली -:  साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आम जनता ही नहीं, पुलिस अधिकारी भी इनके निशाने पर आ रहे हैं। जिले के लालगंज कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह खुद साइबर हैकिंग का शिकार हो गए।जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर को व्हाट्सऐप पर एक संदिग्ध एपीके फाइल भेजी गई, जिस पर “निमंत्रण” लिखा था। जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनके बैंक खाते से 1.84 लाख रुपये उड़ गए। घटना का खुलासा होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़ित इंस्पेक्टर की तहरीर पर लालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की एपीके फाइल्स में अक्सर मालवेयर (हानिकारक सॉफ्टवेयर) छिपा होता है, जो मोबाइल की पूरी एक्सेस लेकर बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेता है। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान नंबर से आई फाइल, लिंक या एप्लिकेशन को न खोलें, चाहे वह कितना भी आकर्षक क्यों न लगे। यह मामला साबित करता है कि साइबर अपराधी अब पुलिस को भी बख्शने वाले नहीं हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button