uncategrized

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान तेज !

लखनऊ : – ( 30 जुलाई, 2026 )- : माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभारी सचिव जीवक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मलखान सिंह के मार्गदर्शन में तथा नोडल अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय, कामर्शियल कोर्ट, भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, समस्त तहसीलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वादकारी इसका लाभ ले सकें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बैंक ऋण वसूली, श्रम, विद्युत, राजस्व, पारिवारिक, चेक बाउंस, प्री-लिटिगेशन, आरबीट्रेशन तथा अन्य सुलह योग्य वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है। प्रभारी सचिव ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों एवं विवादों का निस्तारण कराकर त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय प्राप्त करें तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दें।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button