लखनऊ
विकसित भारत के विज़न को मूर्तरूप देने हेतु सभी को विशेषकर युवाओं को पूर्ण मनोयोग से योगदान देने की आवश्यकता : श्री नितिन अग्रवाल

लखनऊ -: देश के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारम्भ हुए ’सेवा पखवाड़ा अभियान’ तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु आज लखनऊ विश्वविद्यालय के ए०पी० सेन सभागार में नशा विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
