उत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से तीन मृतक के परिवारजन को दिया 4 – 4 लाख रु0 की आर्थिक मदद 17 सितंबर 2025 को आकाशीय बिजली से मृत्यु हुई थी बहादुर की घटना के एक सप्ताह के अन्दर पहुंची सरकार की मदद !

जौनपुर 20 सितंबर – : राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज तहसील के अंतर्गत गयासपुर, नोनारी ग्राम के निवासी बहादुर पुत्र रामदास एवं सदर तहसील के अंतर्गत गोसाईपुर , सुल्तानपुर गौर ग्राम के निवासी किसन पुत्र लालमन और अतुल पुत्र बुद्धिराम का विगत दिनों आकाशीय बिजली से निधन हो गया था।

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा आकाशीय बिजली से मृतक के गांव पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया गया और आकाशीय बिजली से मृतक बहादुर की पत्नी लालती को, मृतक अतुल के पिता बुद्धिराम को एवं मृतक किसन की माता जैमुरता को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत रु. 4,00,000/- (चार लाख) की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेद्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button