लखनऊ

लंदन में मेयर ने किया शिप्रा पाठक की ‘महाकुंभ’ पुस्तक के अंग्रेज़ी संस्करण का विमोचन !

लखनऊ -:  लंदन में आयोजित विशेष समारोह में पर्यावरणविद व पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक शिप्रा पाठक की प्रसिद्ध पुस्तक “महाकुंभ” के अंग्रेज़ी संस्करण का लंदन की मेयर ने भव्य अनावरण किया। यह क्षण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नदी सभ्यता की वैश्विक पहचान का ऐतिहासिक पड़ाव बन गया। मेयर ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ‘महाकुंभ’ भारतीय नदी संस्कृति, पर्यावरण चिंतन और सनातन जीवनदर्शन को समझने का प्रभावी माध्यम है। शिप्रा पाठक को ‘प्रकृति संवाद’ विषय पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां विद्वानों ने उनके पर्यावरण कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में 250 से अधिक पुस्तकें ब्रिटिश नागरिकों और भारतीय मूल के परिवारों को वितरित की गईं। शिप्रा पाठक ने कहा
“महाकुंभ करोड़ों लोगों की सामूहिक चेतना का दिव्य संगम है। भारत की नदी संस्कृति विश्व को पर्यावरण संतुलन की नई राह दिखाती है।” यह विमोचन केवल एक पुस्तक का अनावरण नहीं बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सनातन चिंतन के वैश्विक विस्तार का गौरवपूर्ण क्षण बन गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button