पंजाब
मनोरंजन कालिया का केजरीवाल पर बड़ा हमला: AAP से नेताओं के पलायन पर उठाए सवाल
भाजपा नेता बोले—आत्मचिंतन करें केजरीवाल, पंजाब चुनाव और दलबदल पर भी साधा निशाना
Punjab:भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी से लगातार नेताओं के जाने पर उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों कई बड़े चेहरे AAP छोड़ चुके हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान कालिया ने कहा कि पार्टी गठन के बाद से योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, मेधा पाटकर, कपिल मिश्रा और अन्य कई नेता AAP से अलग हो चुके हैं। उनके अनुसार यह पार्टी के भीतर नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कालिया ने आरोप लगाया कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली AAP अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी के कारण ही नेता लगातार दूरी बना रहे हैं।
पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के नगर निगम चुनावों में AAP को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, जिससे जनता की नाराजगी साफ दिखाई देती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के बाद दलबदल के जरिए बहुमत हासिल करने की कोशिश की गई।
इसके साथ ही कालिया ने राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल और क्रिकेटर हरभजन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी पंजाब और देश के गौरव हैं।