पंजाब

बठिंडा में ‘कासो ऑपरेशन’ तेज: ओवरडोज मौत के बाद गोपाल नगर में घर-घर तलाशी

युवक की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध चिन्हित; नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Punjab:पंजाब के बठिंडा जिले ( कासो ऑपरेशन) में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गोपाल नगर इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत के बाद की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

थाना कैनाल एरिया की पुलिस टीमों ने ‘कासो ऑपरेशन’ के तहत इलाके में घर-घर जाकर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे स्थानीय लोग भी सतर्क हो गए और कई लोग अपने घरों के बाहर एकत्रित नजर आए।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में परस राम नगर निवासी एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोपाल नगर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

पुलिस ने आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी सिटी ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से अब तक बठिंडा में नशा तस्करों के खिलाफ करीब 600 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें लगभग 780 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह आंकड़े पुलिस की लगातार कार्रवाई और सख्ती को दर्शाते हैं।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button