उत्तर प्रदेश

जौनपुर के महिला थाने में महिला थानाध्यक्ष के सामने ही आक्रोशित हुआ पति, कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए थाने में ही पत्नी पर दिखाया आक्रामक तेवर महिला पुलिस कर्मियों ने युवक को लिया हिरासत में, पुलिस ने खाना पूर्ति कर शांति भंग में किया चालान

जौनपुर -: जनपद की महिला थाने में ही थानाध्यक्ष के सामने ही पति-पत्नी के बीच विवाद के सुनवाई के दौरान पति आक्रोशित होकर कानून व्यवस्था की परवाह किए बिना अपनी पत्नी को मारने पीटने की नियत से आक्रामक तेवर दिखाने लगा। जिस पर पत्नी के ऊपर हमला करने जा रहे पति को महिला थाने की मौजूद पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। मिली खबरों के अनुसार महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने आज बुधवार को महिला थाने पर महिला संबंधी समस्याओं की जनसुनवाई कर रही थी। इसी बीच लगभग करीब 11 बजे जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव की पूजा कश्यप पुत्री रिंकू कश्यप व द्वितीय पक्ष से पूजा के पति वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के राहुल गौड़ के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई कर रही थी।

इसी बीच पूजा ने अपने पति राहुल पर आरोप लगाते हुए महिला थाना प्रभारी को कुछ जरूरी बात बताने लगी, जिस पर पूजा का पति राहुल गौड़ आक्रोशित हो गया और वह महिला थाना पर ही अपनी पत्नी पूजा को भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने पीटने की नियत से अपना। तेवर दिखाने लगा,जिसकी दबंगॢई पर महिला थाना प्रभारी व महिला पुलिस कर्मियों ने राहुल को फिलहाल धर दबोचा । हैरत की बात की पुलिस थाने में बेखौफ युवक की करतूत पुलिसिग‌ पर तमाम सवाल निशान खड़ी करती है, जो जांच एवं कार्यवाही का गंभीर विषय है

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button