लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में ’दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत !
लखनऊ 🙁 31 अगस्त, 2026 ) -: प्रबंधन विभाग (लुम्बा), लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले प्रेरण कार्यक्रम ’दीक्षारंभ 2026’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम 31 अगस्त से आरंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शैक्षणिक परिवेश में सहज रूप से समायोजित करना तथा उन्हें व्यावसायिक विकास और व्यक्तिगत उन्नति की यात्रा के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय शैक्षणिक परंपराओं के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. रितु नारंग ने कहा, “आज के गतिशील वैश्विक परिदृश्य में सफलता की आधारशिला-लचीलापन, व्यावसायिक अनुकूलनशीलता और नैतिक प्रबंधकीय नेतृत्व है।” उन्होंने नवागत विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे दूरदर्शी प्रबंधन पेशेवर बनने हेतु विभाग के संसाधनों, उद्योग जगत से जुड़ाव और शोध के अवसरों का सक्रिय रूप से लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि दीक्षारंभ 2026 की प्रमुख विशेषता अनुभवात्मक एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पर बल देना है। इसमें संवादात्मक गतिविधियां, समूह अभ्यास, टीम-निर्माण कार्य तथा सहभागिता सत्र सम्मिलित हैं।
पहले दिन करियर योजना (Career Planning Activity) गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी दीर्घकालिक करियर आकांक्षाओं पर चिंतन किया। इसके साथ ही विद्यार्थी मार्गदर्शन सत्र में परिसर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य तथा मेंटर-मेंटी प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के संकाय सदस्यों ने भी नवागत बैच के साथ संवाद किया। प्रेरण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और कॉर्पाेरेट जगत के अग्रणी व्यक्तित्वों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। प्रो. अनिल मिश्रा ष्भावनात्मक स्वास्थ्य हेतु तनाव प्रबंधनष् पर, प्रो. निशि पांडेय व्यावसायिक शिष्टाचार पर तथा डॉ. मनीनी श्रीवास्तव करियर परामर्श पर व्याख्यान देंगी। कॉर्पाेरेट क्षेत्र से आईसीआईसीआई बैंक के श्री नवनीत बाजपेई तथा ॅीपतसचववस, यूपी ईस्ट के श्री मोहम्मद सैफ उद्योग जगत की अपेक्षाओं को साझा करेंगे।




