main slideपंजाबप्रमुख ख़बरें

शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच

13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला किया है कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान एकजुट होकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च करेंगे।
पंधेर ने कहा कि वह इस बार पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे। पंधेर ने कहा कि इसको लेकर पंजाब हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान संगठनों को दिल्ली कूच की कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी साझा कर दी गई है और जल्द ही किसान संगठन शंभू बॉर्डर पर एकजुट होंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button