उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी डा० राजागणपति आर० ने किया  विकास खण्ड खैराबाद के कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर का औचक निरीक्षण  !

सीतापुर  -: जिलाधिकारी डा० राजागणपति आर० ने आज विकास खण्ड खैराबाद के कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर परिसर में संचालित वी0एच0एस0एन0डी0 (VHSND) सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ए0एन0एम0 किरन त्रिवेदी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश संबंधित एम0ओ0आई0सी0 को दिए।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से उपलब्ध उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र की समुचित तैयारियां न पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी एवं बी0पी0एम0 अनुज तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर का निरीक्षण किया।
                                                                                                                                                                 इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा कक्षा-2 के सक्षम स्तर के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पुस्तिका पढ़ने को कहा। विद्यार्थियों द्वारा अपेक्षित स्तर पर पाठ न पढ़ पाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त की और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
                विद्यालय के रसोईघर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कच्चे चावल एवं तैयार भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में निर्धारित ड्रेस में ही आएं तथा उनकी दैनिक दिनचर्या और समुचित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button