पंजाब

योजना में देरी होने पर भाजपा का हमला ,महिलाओ को दे बकाया ५१,००० रुपये – केवल ढिल्लो

'मावां धियां सत्कार योजना' के लागू होने के बाद सियासत गरमाई,बीजेपी ने योजना के देरी होने पर उठाए सवाल

Punjab-पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मावां धियां सत्कार योजना’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सरकार पर चुनावी वादे को समय पर पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की कि योजना लागू करने में हुई देरी का लाभ भी महिलाओं को दिया जाए।

ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। उनका आरोप है कि योजना को लागू करने में लगभग 51 महीने लग गए, जिससे लाखों महिलाएं इस लाभ से वंचित रहीं।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार अपने कार्यकाल के दौरान हुई इस देरी की भरपाई करते हुए प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 51,000 रुपये एकमुश्त ट्रांसफर करे। उनका कहना है कि यदि योजना समय पर शुरू होती, तो महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता पहले ही मिल चुकी होती।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button