पंजाब

भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल

साधा AAP  पर निशाना-" आम आदमी पार्टी अब खास लोगों की पार्टी बन गई”

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञान सिंह मान ने इस दौरान आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और अब “आम आदमी पार्टी” से “खास आदमी पार्टी” बन गई है।

ज्ञान सिंह मान, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पिता के छोटे भाई के बेटे हैं और संगरूर जिले के सतौज गांव के निवासी हैं। परिवारिक रिश्तों के चलते उनका नाम लंबे समय से पंजाब की राजनीति में चर्चा में रहा है। वह पहले आम आदमी पार्टी के सक्रिय समर्थक रहे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी कर चुके थे।

पंजाब में अगले विधानसभा चुनावों से पहले इस राजनीतिक बदलाव को अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे राज्य की राजनीति में नई बहस और सियासी हलचल तेज हो सकती है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button