uncategrized
राज्य योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 07 सेतुओं के कार्यों हेतु 08 करोड़ 82 लाख 75 हजार की धनराशि की गयी आवंटित
लखनऊ: – ( 30 जुलाई, 2026 ) – : उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के 07 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 08 करोड़ 82 लाख 75 हजार की धनराशि आवंटित कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि राज्य योजनान्तर्गत निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता एवं निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण किया जाय तथा समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध करायी जाय।

