काशी में आवारा पशुओं के लिए एंबुलेंस, नीमोटेल केयर ट्रस्ट को मिली यह जिम्मेदारी !

वाराणसी : आवारा घायल पशुओं की सुश्रुषा करने वाली संस्था एनीमोटेल केयर ट्रस्ट को एक एंबुलेंस प्रदान की गई है। यह वाराणसी दौरे पर आए एंबुलेंस भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष चला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने प्रदान की। वाराणसी में एनीमोटेल केयर ट्रस्ट को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। एसबीआई के अध्यक्ष ने घायल पशुओं के कल्याण के लिए इसे सौंपा। ट्रस्ट की अध्यक्षा सुदेशना बसु ने बैंक का आभार व्यक्त किया। यह एम्बुलेंस घायल पशुओं को त्वरित चिकित्सा प्रदान करेगी।एनीमोटेल केयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं शहर की प्रमुख सीए सुदेशना बसु, संस्थापक डा. इंद्रनील बसु एवं संचालक संदिलीप कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह एंबुलेंस घायल पशुओं के त्वरित चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह जीवनरक्षक एंबुलेंस वाराणसी में पशु कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एनीमोटेल केयर ट्रस्ट के साथ इस सहयोग का उद्देश्य घायल और पीड़ित बेजुबान पशुओं तक तुरंत पहुंचकर प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन बचाव और तेज़ी से अस्पताल व शेल्टर तक पहुंचाना है। इस मौके इस अवसर पर एसबीआइ के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार डे, मुख्य प्रबंधक वीपी गोस्वामी थे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि उपके यहां कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत पशुओं के कल्याण के लिए यह एंबुलेंस तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक कौशलेंद्र कुमार, वाराणसी जोन के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार एवं बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
मालूम हो कि सुदेशना बसु आवारा कुत्तों को लेकर कई वर्षों से कार्य कर रही हैं। उन्होंने काशी के घाट और आसपास की गलियों में रहने वाली दो फीमेल डाग मोती और जया को इटली और नीदरलैंड भेजा था। सेवा, संस्कार, दया व सरोकार की बात करने वाली धर्म की नगरी में मिली दुत्कार ने उनकी जिंदगी संवार दी थी। अस्सी घाट की गलियों में रहने वाली मोती को इटली की वीरा लेज्जारेत्ती ने तो मुंशी घाट की जया को नीदरलैंड की मीरल बांटेन बेल गोद ली है। मोती 13 जुलाई 2023 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इटली के मिलान की उड़ान भरी थी।
उसे गोद लेने वालीं वीरा लेज्जारेत्ती अपने पति जैफ के साथ जून के पहले सप्ताह में बनारस आई थीं। महमूरगंज स्थित एनिमोटल केयर ट्रस्ट दोनों फीमेल डाग के गोद लेने की प्रक्रिया के सभी मानकों का पालन करते हुए कागजात तैयार किया गया था। उसे विशेष तरह के कार्ट में हवाई जहाज से इटली भेजा गया था। इसके लिए उसे क्वारंटाइन रखा गया था। ट्रस्ट के सदस्य व एनिमल एक्टिविस्ट संदलीप सेन गुप्ता विमान में जाने के दौरान मोती को व्यवहार का प्रशिक्षण दिए थे। एनिमोटल केयर ट्रस्ट की प्रमुख वरिष्ठ सीए सुदेशना बसु के अनुसार जया को नीदरलैंड भेजने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गई थी।