uncategrized

नगर निगम देहरादून ने मनाया स्वच्छ वायु दिवस, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की 12वीं रैंक, मेयर ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित !

देहरादून -:  राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न विद्यालयों में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, क्विज, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो और जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे वायु प्रदूषकों, उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव और प्रदूषण कम करने के उपायों के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महापौर सौरभ थपलियाल ने सम्मानित कर पुरस्कृत किया और स्वच्छ वायु संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया |कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत देहरादून नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि वायु गुणवत्ता सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों का परिणाम है। साथ ही वार्ड संख्या 05 धोरण को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है। वार्ड में सड़क और पाथवे निर्माण, हरित क्षेत्र विकास और कचरा प्रबंधन के लिए ट्रांसफर स्टेशन जैसी गतिविधियों को इस चयन का आधार माना गया।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छ वायु दिवस का उद्देश्य लोगों को खुले में कूड़ा जलाने से रोकना, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, वाहनों का विवेकपूर्ण उपयोग, पौधारोपण और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नगर निगम स्वच्छ वायु स्वस्थ देहरादून के संकल्प के साथ नागरिकों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से अभियान जारी रखेगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button