uncategrized
हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर ओपी राय की याचिका की निरस्त
लखीमपुर-खीरी -: एसएसपी पर हाईकोर्ट की अवमानना का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर ओपी राय की ओर से दाखिल याचिका को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया। एसएसपी की ओर से कोर्ट में अपने तथ्य प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद याचिका खारिज कर दी गई। बताया जा रहा है कि तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल किए जाने की बात भी सामने आई। खीरी में तैनात रहे इंस्पेक्टर ओपी राय जांच फाइल ट्रांसफर कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे।


