uncategrized

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्रा को जन्मदिन की दी शुभकामना

लखनऊ – : इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस बी सिंह महासचिव प्रेमचंद ,उप महासचिव अतुल मिश्रा , ने बताया कि जाने-माने नेता वी पी मिश्र का 86वां जन्मदिन आज राष्ट्रीय स्तर पर मना कर उन्हें सतायु होने की कामना की।लखनऊ में मिश्र के अस्वस्थ होने के कारण उनके आवास पर जन्मदिन मनाया गया ।जिसमें लखनऊ के अलावा मध्य प्रदेश ,हिमाचल ,जम्मू कश्मीर सहित लखनऊ के नेताओं ने उन्हें उनके दिर्घायु की कामना की।

एस बी सिंह ने बताया कि मिश्रा युवावस्था में ही कर्मचारी राजनीति में कूद पड़े थे और उनके नेतृत्व में सातवां वेतन आयोग एवं आठवां वेतन आयोग का गठन, कैदर पुनर्गठन ,30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ ,आउटसोर्स एवं डेली वेजेस कर्मचारी के विनियमितिकरण ,पेंशन सुविधा प्राप्त हुई थी और उनकी सोच कर्मचारियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रयत्न करते रहते हैं । देशभर के कर्मचारी नेताओं ने दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें स्वस्थ रखें जिससे कर्मचारियों की दयनीय स्थिति में व्यापक सुधार लाया जा सके। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संगठन प्रमुख संदीप बडोला ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव , राम मनोहर कुशवाहा , सुभाष श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने परिषद की तरफ से श्री वी पी मिश्रा को बधाई दी ।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button