पंजाब

मारपीट के बाद की फिरौती की मांग, पांच लोगो के खिलाफ केस दर्ज़

शिकायत के आधार पर तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज, मारपीट , अपहरण, फिरौती की मांग और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराएं लगाई गई।

Punjab:पुलिस को दी गई शिकायत में सिपाही कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि हरजिंदर सिंह, पोपा और उनके तीन अज्ञात साथियों ने पहले उसकी वीडियो बनाई, फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव सेमा कलां ले गए।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने वहां पुलिसकर्मी को धमकाते हुए दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। यह भी आरोप है कि इस दौरान उसका एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया गया और उसकी स्विफ्ट कार (नंबर PB-03AG-5030) भी साथ ले गए।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर धमकियां दीं और उसके साथ मारपीट की।

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद थाना कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, फिरौती मांगने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button