पंजाब

रंगदारी न मिलने पर विदेश में रह रहे युवक के घर के बहार फायरिंग,३ आरोपी गिरफ्तार

इंग्लैंड में रह रहे युवक से मांगी जा रही फिरौती ,वारदात में इस्तेमाल होने वाली पिस्तौल और बाइक बरामद

दीनानगर:बटाला के निकट स्थित हरदोझंडे गांव में एक घर के बाहर हुई फायरिंग (रंगदारी) के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करतेके मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर के मालिक का बेटा इंग्लैंड में रहता है और उससे कथित तौर पर फिरौती की मांग की जा रही थी। आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गांव में स्थित उसके घर के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की।

घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक मामले से कोई संबंध रहा है या नहीं।

डीएसपी के अनुसार, रिकवरी के दौरान आरोपी युवराज सिंह ने पुलिस वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, वह हथकड़ी लगे होने के कारण फरार नहीं हो सका, लेकिन उसके पैर में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं तथा कथित रंगदारी गिरोह से इनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button