सीएम नायब सैनी ने उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्यौता, हरियाणा को बताया ‘ओपन इन्वेस्टमेंट हब’
पंजाब के उद्यमियों से सीधा संवाद, नई इंडस्ट्री पॉलिसी और आसान सिस्टम से निवेश बढ़ाने पर जोर
Punjab:चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों ( ‘ओपन इन्वेस्टमेंट हब’)के साथ बैठक कर राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। संत कबीर कुटीर में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों को बेहतर माहौल और सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक नीतियों से आगे बढ़ते हुए सीधे उद्योग जगत से संवाद कर रही है, ताकि निवेश, नीति और रोजगार को एक साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने उद्योगपतियों से सुझाव भी मांगे, ताकि नई औद्योगिक नीति को जमीनी जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सके।
नई इंडस्ट्री पॉलिसी पर फोकस
Haryana सरकार एक व्यापक और भविष्य उन्मुख औद्योगिक नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लक्ष्य केवल निवेश लाना नहीं, बल्कि हरियाणा को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि पॉलिसी कागजों तक सीमित न रहकर जमीन पर दिखनी चाहिए।
कनेक्टिविटी बनी सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने हरियाणा की मजबूत कनेक्टिविटी को निवेश का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य का हर जिला सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा है, जिससे लॉजिस्टिक्स आसान होता है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित की जा रही हैं, जहां उद्योगों के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है।
निवेशकों को खुला आमंत्रण
सीएम सैनी ने उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश करने का खुला न्यौता देते हुए कहा कि वे यहां आकर अपना कारोबार स्थापित करें, सरकार हर स्तर पर सहयोग देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है और निवेशकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर जोर
सरकार का फोकस ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सरल बनाया गया है, जिससे उद्योग स्थापित करने में अनावश्यक बाधाएं कम होंगी।
रोजगार और कौशल विकास प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को सामाजिक बदलाव से जोड़ते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ भर्ती प्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है और वे बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।
पंजाब के साथ सहयोग का संदेश
बैठक में मुख्यमंत्री ने Punjab के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर विकास की नई संभावनाएं तलाश सकते हैं।
इसके अलावा, सरकार अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। माइनिंग, एग्रीकल्चर, प्लाइवुड और आईटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है। तंजानिया में भूमि से जुड़े समझौते को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह पहल हरियाणा को निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।





