पंजाब

मोहाली के खेड़ी गांव में रिलायंस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख (खेड़ी गांव गोदाम आग)

बनूड़ के पास अचानक भड़की आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Punjab:पंजाब के मोहाली जिले में बनूड़ के समीप स्थित खेड़ी गांव (खेड़ी गांव गोदाम आग) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह गोदाम एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है, जहां भारी मात्रा में ग्रॉसरी, राशन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान तक पहुंचती दिखाई दीं और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इतना ही नहीं, पास खड़ा एक वाहन भी आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button