uncategrized

मोहाली में CSAM मामलों में बढ़ोतरी: साइबर पुलिस ने दर्ज की 8 से ज्यादा FIR

NCMEC टिपलाइन के आधार पर कार्रवाई, IT Act की धारा 67-B के तहत केस दर्ज

Punjab:मोहाली(मोहाली) में चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साइबर क्राइमपुलिस ने अब तक ऐसे मामलों में 8 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। ये मामले चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड एब्यूसिव मटेरियल (CSAM) से जुड़े हैं, जो एक गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

पुलिस के अनुसार, नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) की टिपलाइन के माध्यम से इन मामलों की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर जांच शुरू की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक जांच में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67-B के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान दो ईमेल अकाउंट्स के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई।

तकनीकी जांच में संबंधित आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर की पहचान की गई, जो पंजाब के पटियाला जिले से जुड़ा पाया गया। संबंधित सेवा प्रदाता से जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी प्रावधान लागू होते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि इंटरनेट का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button