अपराधपंजाबराजनीतिराज्य

मानहानि केस में सुखबीर सिंह बादल को राहत

राजनीतिक रैली में व्यस्तता का हवाला; अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2026 को तय

Punjab:चंडीगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने मानहानि के एक मामले में सुखबीर सिंह बादल को व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की है। अदालत ने उनके वकील की दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में आवेदन दाखिल कर बताया कि शिरोमणि अकाली दल की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष होने के नाते सुखबीर बादल की उपस्थिति आवश्यक है।अदालत को यह भी आश्वासन दिया गया कि वह अगली सुनवाई पर स्वयं उपस्थित होंगे। दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल 2026 की तारीख निर्धारित कर दी।

यह मामला मानहानि से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई फिलहाल जारी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button