उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मण्डल द्वारा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण (डीएलसी) पत्र अभियान 4.0 के तहत मण्डल कार्यालय एवं 16 स्टेशनों पर कैम्प का आयोजन

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 4.0 के अंतर्गत सेवानिवृत हो चुके रेल कर्मचारियों के लिए मण्डल कार्यालय, प्रयागराज एवं 16 स्टेशनों पर मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल कार्यालय एवं 16 प्रमुख स्टेशनों पर भी डिजिटल जीवन प्रमाण (DLC) पत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल कार्यालय के मंडल सभागार में दिनांक 21.11.2025 को, प्रयागराज जंक्शन पर दिनांक 14.11.2025 को, प्रयागराज छिवकी, टूंडला जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल पर दिनांक 18.11.2025 को, चुनार, अलीगढ़ जंक्शन एवं इटावा जंक्शन पर दिनांक 19.11.2025 को, न्यू कानपुर, फफूंद स्टेशन पर दिनांक 20.11.2025 को, खुर्जा, मिर्ज़ापुर एवं फ़तेहपुर स्टेशन पर दिनांक 25.11.2025 को, सोनभद्र, मानिकपुर, मैनपुरी दिनांक 27.11.2025 को एवं फ़िरोज़ाबाद स्टेशन पर दिनांक 28.11.2025 को कैंप का आयोजन किया जाएगा ।

अतः सभी बैंको से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनधारको से अनुरोध है कि वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने आधार नम्बर के साथ जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 हेतु आयोजित होने वाले कैम्प में आकर सुगमता से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनवाये । कैम्प में साइबर फ्रॉड एवं अन्य जरूरी वित्तीय जागरूकता की जानकारी प्रदान की जायेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button