पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव में मतों की गिनती आज यानी 14 नवंबर को होगी। बिहार में मतगणना को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब चुनाव नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि इस बार बिहार (बिहार ) में किसकी बहार होने वाली है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया है। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा किया है। बिहार चुनाव को लेकर रुझानों और सबसे तेज नतीजे जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें। यहां आपको पल-पल के अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।
अपने-अपने दावे
बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद वोटों की गिनती से पहले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने ही अपनी जीत का विश्वास जताया है। चुनाव बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने एनडीए की एकतरफा जीत का अनुमान जताया है, जिससे विपक्षी महागठबंधन ने खारिज कर दिया है। एग्जिट पोल के बाद एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है।
राजद नेता के बयान पर बढ़ा बवाल
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बवाल मच गया है। सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार के मंत्री हरि सहनी ने कहा, “आप उन लोगों की विचारधारा को समझ सकते हैं जो सिर्फ राजनीति और पद पाने के लिए अपने मन में ऐसे बुरे विचार रखते हैं…चुनाव परिणाम इन (राजद) लोगों को एहसास दिलाएगा कि ऐसा बयान देना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
काराकाट सीट पर है दिलचस्प मुकाबला
बिहार की रोहतास में काराकाट सीट पर सबकी नजरें टिकी है। यहां महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने से मुकाबला और भी रोचक हो गया है। अब बस कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि इस सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधने वाला है।
