uncategrized

दिल्ली धमाके की दिल दहला देने वाली तस्वीरें  (दिल्ली धमाके) 

दिल्ली:दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती कार में धमाका    (दिल्ली धमाके)   होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कार में धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास की रेड लाइट पर हुआ।

धमाका इतना ज़ोरदार था कि ब्लास्ट वाली कार के अलावा आसपास की दर्जनों गाड़ियां और ऑटो भी आग की चपेट में आ गई। मेट्रो स्टेशन के ऊपरी हिस्से में लगे कांच के शीशे टूट गए, आस-पास की दुकानों को भी नुकसान हुआ।

मरने वालों में शामिल कुछ लोगों के शव के चीथड़े उड़ गए। एक शख्स की लाश कार के ऊपर नजर आई।

एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि भीड़ भरा इलाका होने के बावजूद, बहुत दूर तक सुनाई दिया।

धमाके के बाद का मंजर बेहद भयानक था। जले हुए लोग इधर-उधर भाग रहे थे। मानव शरीर के अंग बिखरे हुए थे।

ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन आए। इनमें बाइक, कार और दूसरे वाहन भी शामिल हैं।

विस्फोट की गूंज और दहशत वहां मौजूद लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है। यह भयावह घटना उन चश्मदीदों की आंखों और दिल में दर्ज है, जो मौके पर मौजूद थे।

अमित शाह ने बताया कि धमाका I-20 कार में हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि जिस कार में धमाका हुआ, वो हरियाणा नबर की थी यानी नंबर प्लेट HR नंबर का था। खास बात ये है कि आज ही हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था।

जिस कार में ब्लास्ट हुआ, वो नदीम खान नाम के शख्स के नाम से रजिस्टर्ड थी। इस बीच दिल्ली में सिक्योरिटी हाई कर दी गई है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button