राजाबाजार वाले रास्ते पर बाएं हाथ पर चल रहा है अवैध बिल्डिंग का निर्माण !
लखनऊ -: थाना वज़ीरगंज के अंतर्गत आगामीर ड्योड़ी चौकी के सामने जाने वाले रास्ते पर राजाबाजार वाले रास्ते पर बाएं हाथ पर चल रहा है अवैध बिल्डिंग का निर्माण, बिना LDA के नक्शा पास करवाए, बनाई जा रही है ये बिल्डिंग लखनऊ विकास प्राधिकरण को ठेंगा दिखाते जोन 7 के दबंग बिल्डर और अधिकारी, मानक को ताक पर रखकर चल रहा है अवैध बिल्डिंग का निर्माण जो की मानक के विपरीत है और बिना कम्पाउंडिंग फीस जमा किये बिना सिटबैक छोड़े हुए बनाई जा रही है ये अवैध बिल्डिंग,
काफ़ी ज़ोरो शोरो से चल रहा है ये अवैध बिल्डिंग का निर्माण कार्य, देखने मे ऐसा लगता है मानो की जैसे lda अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा हो काम, क्यूंकि काम को चलते लगभग 3 माला तैयार हो चुके है, क्या अभी तक किसी अधिकारी की नज़र नहीं पड़ी है इस अवैध निर्माण पर,क्या निर्माण पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और अध्यसित हो जाएगा उसके बाद करेंगे कार्यवाही।
Lda जोन 7 के अधिकारी इसको संज्ञान मे लेकर इस निर्माण पर जल्द करें कार्यवाही।
