राज्य

होटल के कमरे में घुस आया तेंदुआ(तेंदुआ)

जयपुर :अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक हेरिटेज होटल से स्टाफ रूम में भटक कर घुस आए एक तेंदुए  (तेंदुआ) को पकड़ लिया गया है. होटल के प्रवक्ता ने बताया, कि सुबह स्टाफ रूम में जंगली जानवर घुस आया था.
उन्होंने बताया, कि जब तेंदुआ कमरे में घुसा तो वहां कोई मौजूद नहीं था और उसने किसी पर हमला नहीं किया. वन विभाग के बस्सी क्षेत्र के रेंजर पृथ्वीराज मीना ने बताया, कि वयस्क नर तेंदुआ सुबह जंगल से भटककर होटल स्टाफ रूम में घुस गया.
मीना ने कहा कि होटल प्रशासन द्वारा सूचित किए जाने पर वन विभाग और जयपुर चिड़ियाघर की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे शांत करने के बाद अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया, कि प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

 

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button