राज्य

सैंकड़ों पुलिसवालों ( policemen) को जिंदा जलाने की थी प्लानिंग!

नई दिल्ली. हरियाणा में हिंसा होने के कारण माहौल अभी भी तनावग्रस्त है. वहीं पुलिस द्वारा नूंह जिले में फैली हिंसा पर दर्ज की गई एफआईआर में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पुलिस पर हमला करने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची गई थी और भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों ( policemen)  को जिंदा जलाने की धमकियां दी जा रही थीं. एफआईआर में कहा गया है कि नूंह में कई जगहों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने जानलेवा इरादे से पुलिस पर हमला किया था. साइबर सेल पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में, एक एफआईआर में कहा गया है कि सैकड़ों लोगों ने इसे घेर लिया था, पत्थर फेंक रहे थे और नारे लगा रहे थे कि वे पुलिसकर्मियों को जिंदा जला देंगे.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button