राज्य

टूटी छत के साथ सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती रही बस(बस)

मुंबई. महाराष्ट्र से लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर टूटी छत के साथ महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस (बस) सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो की है. घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही बताया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

वहीं एक अन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़चिरौली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को बस के खराब रखरखाव के लिए जिम्मेदार होने के चलते निलंबित कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि जिस बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह गढ़चिरौली-अहेरी मार्ग पर चल रही थी. उन्होंने कहा कि वाहन की पूरी छत बाहर नहीं आई थी. लेकिन बस राजमार्ग पर चलने के लिए दौरान ड्राइवर के केबिन के ऊपर का बाहरी फाइबर हिस्सा टूट गया और हवा में लहरा गया.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों के केबिन के ऊपर बाहरी एल्यूमीनियम छत वाला हिस्सा और पूरी बस की छत की भीतरी परत एक दम सही स्थिति में थी. बस के चालक दल और यात्रियों को टूटी छत के बारे में पता नहीं था. रास्ते में लोगों ने चालक दल के सदस्यों को जानकारी दी. इस बीच ही किसी ने सड़क पर चलते हुए वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एमएसआरटीसी मुख्यालय ने सभी 250 डिपो को निर्देश भी जारी किया है कि यदि किसी बस में कोई तकनीकी खराबी है या क्षतिग्रस्त स्थिति में है या तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है, तो उसे डिपो से बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए और किसी भी यात्री को ऐसी बसों में नहीं बिठाया जाना चाहिए.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button